चित्रकूट। जीएसटी वृद्धि को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय में उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापारियों ने बैठक की। कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल पप्पू ने कहा कि सरकार नए साल से कपड़ा, फुटवियर आदि उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाने जा रही है। व्यापारी नोटबंदी, लाकडाउन, कोरोना महामारी से पहले ही तबाह है, ऐसे में जीएसटी में राहत देने के स्थान पर पांच फीसदी की जगह दर बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई। इसका फायदा चुनिंदा बड़ी कंपनियों को होगा, लेकिन छोटे व मझोले दुकानदार तबाह हो जाएंगे। इस मौके पर व्यापारी रामप्रसाद, विनोद, सुभाष पटेल, विष्णु केसरवानी, अनुज, करामत अली, हरिशंकर गुप्ताआदि मौजूद रहे। संवाद