फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 08 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी स्‍कूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमावस्या पर मंदाकिनी स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार तीन युवक घायल हो गए। इसके अलावा अलग-अलग सड़क हादसों में चार अन्य लोग भी घायल हो गए। हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार हेलमेट लगाए था। जिसकारण उसके सिर में चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर के बिधनू निवासी आनंद कुमार (45) पुत्र कुंवर बहादुर अपने साथियों कसगवां बिधनू कानपुर निवासी सुनील कुमार (32) पुत्र गोंदी प्रसाद और संदीप कुमार (28) पुत्र रमेश चंद्र के साथ गुरुवार की सुबह मंदाकिनी स्नान करने आ रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित बेडीपुलिया डिग्री कालेज के पास पीछे से आए ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक अन्य सड़क हादसे में बुधवार की रात को सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास आमने सामने दो बाइकों की भिड़ंत में गाजीपुर फतेहपुर निवासी अभिलाष (36) पुत्र निहाल सोनी और रुखमा खुर्द बहिलपुरवा निवासी श्रीपाल (38) पुत्र आनंद प्रसाद घायल हो गए।

जिसमें बाइक चालक अभिलाष ने हेलमेट पहन रखा था। जिससे उसके सिर पर चोट नहीं आई। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग निकला। इसके अलावा, कसहाई के मिथलेश (10) पुत्र शीतल सड़क पार करते समय और रैपुरा के पास मनीषा (10) पुत्री इंद्र कुमार भी सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें