फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर-ट्रॉली, ओवरलोड वाहनों से जान जोखिम में

विज्ञापन
11 सीकेटीपी-11- विक्रम में आगे बैठी तीन सवारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिन पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में चार की मौत के बाद भी जिले की सड़कों पर ओवरलोडिंग का खेल बदस्तूर जारी है। कर्वी शहर में विक्रम व ऑटो चालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर वाहन दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि जिस विक्रम में छह से सात सवारियों के बैठने की जगह होती है, उसमें 13 से 14 लोगों को ले जाया जा रहा है।आगे चालक के पास तीन से चार और पीछे आठ से दस सवारियां बैठाई जा रही हैं। ऑटो का भी यही हाल है। वहीं, पिकअप में लोग अंदर बैठने के साथ बाहर लटक कर सफर कर रहे हैं।
शहर के मुख्य चौराहों से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार तक यह नजारा आम है, लेकिन ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिम्मेदार विभागों की कार्रवाई नजर नहीं आ रही। वहीं, विक्रम चालक अधिक कमाई के चक्कर में क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां भर रहे हैं।
विज्ञापन

-

वर्जन

ओवरलोड दौड़ा रहे वाहन चालकों के 15 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। अब अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। इसके साथ गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों का भी चालान होगा।
विज्ञापन

-हरीराम यादव, यातायात प्रभारी।

11 सीकेटीपी-11- विक्रम में आगे बैठी तीन सवारी। संवाद

11 सीकेटीपी-11- विक्रम में आगे बैठी तीन सवारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें