फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सुनीता व उसके बच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ/चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव की गोशाला के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्राॅली समेत पलट गई। दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी व तीन बच्चे घायल हो गए। चालक परिवार के साथ अपनी ससुराल से शादी में शामिल होकर निजी ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के बरिया निवासी तुलसीदास ने बताया कि उसका भतीजा राजेश कुमार (30) अपनी पत्नी सुनीता देवी (26), बेटी प्रतिभा (7), अर्चना (3) व बेटा अर्पित (5) के साथ शनिवार को अपनी ससुराल लोधौरा में अपने साले मनोहर की शादी में ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर गया था। शादी के बाद वह सोमवार की सुबह करीब नौ बजे परिवार सहित गांव लौट रहा था। जैसे ही रैपुरा थाना क्षेत्र के बरेठी के गोशाला के पास पहुंचा तो मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। राजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर में बैठी उसकी पत्नी व बेटी बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी रामनगर लेकर गई। हालत गंभीर होने पर सुनीता, प्रतिभा और अर्पित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ यामीन अहमद, थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे।
मृतक राजेश ट्रैक्टर से ही कमाई कर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलटी है। ट्राली में कोई नहीं बैठा था। पत्नी व बच्चे ट्रैक्टर में चालक के बगल की सीट पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें