Tractor-trolley overturned, cousins died
- फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर (चित्रकूट)। टेंट हाउस का सामान लौटाने जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
थानाक्षेत्र के खोपा गांव निवासी नारायण निषाद की लड़की फूलकुमारी की शादी 18 जून को थी। जिसमें टेंट का सामान सरगवा गांव से उसके रिश्तेदार संपत निषाद के टेंट हाउस से आया था। समारोह खत्म होने के बाद रविवार को ओमप्रकाश (15) पुत्र नारायण निषाद, दरोगा निषाद (15) पुत्र संतोष निषाद, लवकुश (12) पुत्र बब्बू ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लादकर लौटाने जा रहे थे। तभी सुजवा पुरवा के पास अचानक ट्रॉली का एक पहिया खराब हो जाने से वह पलट गई। जिससे ट्राली में बैठे चारों लोग दब गए। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दबे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक ओमप्रकाश व दरोगा निषाद की मौत हो गई। महेश व लवकुश के घायल होने पर सीएचसी राजापुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी व एसआई सुरेंद्र नाथ वर्मा ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और आरोपी ट्रैक्टर चालक को थाने में बैठाया गया है।
बहन की शादी में आया था सामान
राजापुर (चित्रकूट)। मृतक विष्णु उर्फ ओमप्रकाश निषाद (12) पुत्र नरायन निषाद कक्षा 6 का छात्र था। बड़े भाई का नाम राजा निषाद व तीन बहन हैं। बड़ी बहन अमनी की शादी सगवारा गांव में हुई है। मझली बहन फूल कुमारी की शादी 18 जून को हुई है। छोटी बहन जल्ला देवी है। बहन की शादी में सगवारा से टेंट का सामान समारोह के लिए लाए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। वही दूसरे नाबालिग दरोगा निषाद पुत्र संतोष निषाद उम्र लगभग 15 वर्ष कक्षा 9 का छात्र 7 भाई बहन हैं। 5 भाई व दो बहन है। मृतक दरोगा सबसे बड़ा भाई था।
Tractor-trolley overturned, cousins died- फोटो : CHITRAKOOT
Tractor-trolley overturned, cousins died- फोटो : CHITRAKOOT