फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली में दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत

Wed, 22 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
किशनी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। लोगाें ने किसी तरह ट्राली में दबे चालक को बाहर निकाल अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन



 रैपुरा निवासी कमलेश कुमार (40) पुत्र राजेंद्र सिंह बुधवार की दोपहर को ट्रैक्टर में मिट्टी लेकर गया था। रैपुरा थानाक्षेत्र के बोडी पोखरी के पास मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक ट्राली खोली। इससे तकनीकी खराबी के कारण ट्राली समेत पूरा ट्रैक्टर पलट गया। चालक सीट पर बैठा कमलेश ट्राली में दब गया।

घटना देखकर आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकालकर प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाघटना की जानकारी होने पर मृतका की पत्नी रानीदेवी घटनास्थल पहुंची और रोते समय बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें