फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: होली मनाने के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे पर्यटक

Mon, 02 Mar 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि में होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे है। कई होटल व धर्मशाला पहले से ही बुक हो गए। टूरिस्ट की बसे बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से धर्मनगरी पहुंची हैं। पर्यटकों में होली पर्व मनाने लिए खासा उत्साह है।
विज्ञापन

होटल मालिक अरुण गुप्ता ने बताया कि होली के पर्व पर बड़ी संख्या में पर्यटक हर साल धर्मनगरी आते हैं। इस बार भी दूरदराज से पर्यटक यहां आए है। कई होटल व लॉज बुक हो गए हैं। लखनऊ शहर के निवासी सुरेंद्र सिंह, किशन शुक्ला ने बताया कि चित्रकूट तीर्थ स्थान में कई पर्यटक स्थान हैं। इसमें हनुमानधारा, गुप्त गोदावरी, अनुसइया आश्रम पर्यटकों के लिए बहुत अच्छे हैं।
होली के पर्व में चार मार्च को होली खेली जाएगी। इससे पहले ही होली का खुमार छाने लगा है। जिले के मानिकपुर क्षेत्र में कोल आदिवासी कई दिनों तक होली उत्सव मनाते हैं। उनकी बस्ती में ढोल, मंजीरा की धुन से फाग की शुरुआत गो गई है। शहर की दुकानों में होली के गीत सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें