फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर दीप व रोशनी से जगमगाएगा रामघाट

Wed, 09 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जगमगाता रामघाट व मंदाकिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देवोत्थान एकादशी का पर्व धर्मनगरी में गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां साधू संतों ने भी की हैं। सुदूर क्षेत्र से हजारों तीर्थयात्रियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। इसे क्षेत्र में छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर दीपदान की तैयारियों को लेकर डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर नगर पालिका की चेयरमैन नीलम करवरिया और ईओ लालचंद्र सरोज ने बुधवार को रामघाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया। मंदाकिनी नदी के दोनों घाटोें को सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसमें नगर पंचायत चित्रकूट मप्र की प्राची चतुर्वेदी ने भी मप्र क्षेत्र के घाटों में सफाई कराकर सजावट कराई है। बुधवार की शाम को ही रामघाट व मंदाकिनी जगमगाने लगी। गुरुवार को सुबह से तीर्थयात्री मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरी परिक्रमा करेंगे। शाम को दीपदान करेंगे।
कामदगिरी मंदिर के महंत मदनदास महराज और सरैंया के पं.जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि लग्न मुहूर्त के अनुसार गुरुवार को दिन भर एकादशी का नक्षत्र है। शुक्रवार को तड़के ही आंशिक नक्षत्र है। इसीलिए धर्मनगरी में गुरुवार को ही भगवान विष्णु की पूजा कर दीपदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें