चित्रकूट/खोही। ज्येष्ठ मास की अमावस्या मेला के एक दिन पहले ही भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने लगा है। जिसके लिए यूपी-एमपी जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
अमावस्या गुरुवार को पड़ रही है। जिससे एक दिन पहले ही श्रद्धालु विभिन्न साधनों से धर्मनगरी पहुंच गए। श्रद्धालुओं इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसको देखते हुए दोपहर को परिक्रमा नहीं लगाई।
मेला की व्यवस्था के लिए तीन जोन व 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है। मंदाकिनी नदी में बैरिकेडिंग व नाव की व्यवस्था की गई। परिक्रमा मार्ग में प्याऊ भी खोले गए हैं। डीएम ने अभिषेक आनंद ने रेलवे स्टेशन से चित्रकूट तीर्थ स्थल के यूपीटी तक बसें चलाने के निर्देश रोडवेज के एआरएम से कही है। आने वाले श्रद्धालुओं से कहा जा रहा कि अमावस्या मेला के दिन दोपहर को परिक्रमा न लगाएं। वहीं एमपी क्षेत्र में भी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है।