देव संस्कृति विश्व विद्यालय के समीर सौरभ, चंद्रप्रकाश, प्रदीप कादियाल और ललित कुमार ने महंत सत्यनारायण दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और रामनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूक्ष्म योग व्यायाम और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर में बोलते हुए समीर सौरभ ने कहा कि गायत्री परिवार 1995 से योग-बंध, मुद्राओं द्वारा रोग निवारण शिविर देश भर में चल रहा है। सन् 2000 में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद योग शिक्षा का उच्चस्तरीय ज्ञान देकर विश्व भर में गायत्री परिवार की शाखाओं एवं संगठनों की स्थापना कर योग को लोकव्यापी बनाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि ये छात्र चित्रकूट के सभी विद्यालयों में योग और व्यसन से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि इन छात्रों एवं स्थानीय गायत्री परिवार के युवाओं द्वारा यूथ बिग्रेेड का संगठन भी खड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जनवरी को वसंत पंचमी पर विशेष ध्यान साधना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।