कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन कर कि या गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में लैंगिक भेदभाव व अल्ट्रासाउंड के फायदे एवं नुकसान विषय पर आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 22 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा रचना ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। वहीं 11वीं की छात्रा श्वेता देवी और लवलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान व सादाब खां को तृतीय ने तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में विज्ञान प्रगति कर रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि घर परिवार का सामंजस्य स्त्री-पुरुष के आत्मीय भाव पर निर्भर है। निर्णायक की भूमिका विजय कुमार पांडे, अवधेश कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार शुक्ला ने निभाई, संतोष कुमार विश्वकर्मा, शंकर प्रसाद यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, राजकीय बालिका इंटर कालेज कर्वी में हुई वादविवाद प्रतियोगिता में छात्राओ ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्रधानाचार्या विनीता वर्मा ने की। कार्यक्रम के आयोजन में शशिकला, प्रज्ञा पाठक, नेहा गुप्ता, गरिमा सिंह आदि का योगदान रहा।