फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मवेशी को बचाने में ट्रक खड़े ट्रक से टकराकर गड्ढे में गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/सरैंया(चित्रकूट)। सरैंया चौकी क्षेत्र के कर्वी-मानिकपुर रोड स्थित बाईकुआं के पास मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे खोद गए गड्ढे में जा गिरा। इससे चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मानिकपुर से कर्वी की ओर आ रहे सीमेंट लदे ट्रक के सामने बाइपास स्थित कुएं के पास अचानक मवेशी आ गए। उनको बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह व सरैंया चौकी प्रभारी हारून रसीद खान मौके पर पहुंंचे। ग्रामीणों की मदद से चालक रीवा मप्र जिले के देवतालाब थाना शिवपुर निवासी महेश पाल व राजेश को बाहर निकाला गया। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें