चित्रकूट। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा मेंं कक्षा 9 व 10 के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों को 5्र0-50 हजार की 23 छात्रवृत्तियां और 11 व 12 वीं के विद्यार्थियों को 75 -75 हजार रुपये की 23 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
डीएम अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट कक्ष में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के पोस्टर लांच किए। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति मेधावियों के लिए पढ़ाई व इससे जुड़े संसाधन जुटाने में वरदान साबित होगी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में चुने हुए 46 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। चयनित छात्र-छात्राओं को नोएडा बुलाया जाएगा। आने-जाने का खर्च संस्थान देगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसके लिए यूपी बोर्ड के नौवीं से 12 तक के विद्यार्थी 30 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले मेधावी यूपी बोर्ड से 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हों। परिवार की वार्षिक आय सालाना दो लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। बीपीएल कार्ड धारक परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम सौरभ यादव, एएसडीएम पंकज वर्मा, टाउन प्लानर एनके पुष्करना भी मौजूद रहे।