फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी से बचाव के लिए किसानों को कराया अभ्यास

विज्ञापन
फोटो-12- मानिकपुर में किसानों को टिडडीदल से निपटने की जानकारी देते कृषि विभाग के अधिकारी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। पाकिस्तानी टिड्डी दल के चित्रकूट जिले की ओर न आने के पूर्वानुमान के बाद भी कृषि विभाग एलर्ट है। खासकर मप्र से सटे जिले के क्षेत्रोें में किसानों को इस दल को भगाने व फसल बचाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टिड्डी दल से बचाव के लिए कृषि विभाग की टीम ने मानिकपुर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किसानों को टिड्डी दल से बचाव के लिए जानकारी दी। किसानों को थाली व अन्य यंत्र बजाकर पूर्वाभ्यास भी कराया।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के सकरौहा गांव में सोमवार को जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे, कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी सहित कर्मचारी मानिकपुर के सकरौंहा गांव पहुंचे। जहां पर किसानों से मिलकर टिड्डी दल के बारे में जानकारी ली। सकरौहा गांव के उमाकांत कुशवाहा व लवली तोमर के खेत में टिट्डी दलों के बचाव के लिए पूर्वा अभ्यास थाली बजाकर किया गया। किसानों से कहा कि यदि टिड्डी दलों का झुण्ड दिखते हो इसकी जानकारी दे।
बताया कि अभी ट्ड्डिी दल झांसी जिले से लगे एमपी क्षेत्र में है। जिनकी संख्या बहुत कम अब बची है। बताया कि अपने क्षेत्र में आने की बहुत कम संभावना है। इसके बाद भी पूर्व अभ्यास किसानों को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें