फोटो- 5- टिडडी दल के आने की संभावना पर उसे भगाने की तैयारी का सब्जी के खेत में कृषि विभाग के अधिकारिय
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। झांसी क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद टिट्टी दल मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र की ओर चला गया है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। हलांकि जिले के किसानों ने टिड्डी दल से निपटने के लिए तैयारी कर रखी है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागृत कर रहे हैं।
टिड्डी दल झांसी में कई दिनों तक रहा। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर किसानों की फसल बर्बाद की है। शनिवार को तेज आंधी आने के बाद टिड्डी दल की दिशा बदल गई। कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेंद्र अवस्थी ने बताया कि एक टिड्डी दल राजस्थान के अलवर क्षेत्र में भी देखा गया है। केंद्र सरकार की टीम इस पर नजर रखे हुए है।
बताया कि जिले में टिड्डी दल से बचाव के लिए गांव-गांव टीमें सक्रिय हैं।