फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी में धूमधाम से हुआ राम- सीता विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी मेेंं प्रभु श्रीराम व सीता के विवाह उत्सव की धूम मची रही। मंगलगीतों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहे। भक्त झूमते नजर आये।
विज्ञापन

विवाह पंचमी पर श्रीराम व माता सीता का विवाह धर्मनगरी के फलाहारी आश्रम, शरणागत आश्रम व कामदगिरि प्रमुखद्वार में आयोजित किया गया। मंदाकिनी किनारे रामघाट से धूमधाम से श्रीराम की बरात निकाली गई। पारंपरिक तरीके से प्रभु श्रीराम व माता जानकी के विवाह के रस्मों की शुरुआत हुई। विधि विधान पूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। फलहारी आश्रम के महंती रामप्यारेदास व शराणगत आश्रम के महंत डॉ. मनमोहन दास ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद भगवान राम सीता की भी शोभायात्रा धर्मनगरी में निकाली गई। कई जगह भक्तों ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर लखन चौरसिया, गणपत गौतम, अभिषेक चंंदेल, सत्येंद्र तिवारी, संतोष मिश्रा, अतुल सिंह, तीरथ प्रसाद शुक्ला, संदीप तिवारी सभासद रामबदन, रमाकांत द्विवेदी, नीलू तिवारी,पुष्पा ताम्रकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें