चित्रकूट। कोरोना संक्रमण के चलते हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में कोई खेल नहीं हो पाया। जिला क्रीडा अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव और उनके स्टाफ ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब ने वरिष्ठ खिलाड़ियों दीप रिछारिया क्रिकेट, गोपाल दास अग्रवाल वालीबाल, महेंद्र अग्रवाल कैरम, शिवप्रसाद अग्रवाल फुटबाल, चांद बाबू कैरम, प्रेमशंकर शुक्ला हॉकी, राममनोहर वर्मा बैडमिंटन के लिए सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्लब के कमलेश कुमार, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, अशोक गुप्ता, चंद्रप्रकाश खरे, शक्तिप्रताप सिंह तोमर, रामबाबू गुप्ता, पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे। उधर, ग्राम पंचायत छेछरिहा खुर्द के हॉकी मैदान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई।
प्रदर्शनी हॉकी मैच खेला। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ला ने किया। मेजर ध्यानचंद के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। हॉकी कोच श्याम सुंदर यादव ने मेजर ध्यानचंद को भारतरत्न से सम्मानित करने की मांग की।