मानिकपुर। थाना अंतर्गत ऊंचाडीह के जंगल में महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना के मामले में मानिकपुर थाना पुलिस ने तीन लुटेरे पकड़े हैं। आरोपियों के पास से पांच बकरियां तीन हजार रुपये, एक तमंचा व घटना में उपयोग की गई बोलेरो बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष रीता सिंह ने बताया कि ऊंचाडीह गांव के प्यासी पुरवा निवासी रुकमीन ने 27 दिसंबर को थाने में तहरीर दी थी। जिस पर बताया था कि वह सिसहा जंगल मेें बकरियां चरा रही थी। तीन अज्ञात युवकों ने उसे घायल कर 16 बकरियां लूट कर ले गए थे। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कीगई। जिस पर 28 दिसंबर को ऊंचाडीह गेट रानीपुर के पास बोलेरो को पकड़ा। जिसमें पांच बकरियां बरामद हुई। इस मामले में आरोपी थाना बरगढ़ के अरवाड़ी निवासी सुरेश द्विवेदी, हकीम उर्फ कल्लू व गल्लामंडी बरगढ़ निवासी सरवन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच बकरियां तीन हजार रुपये, एक तमंचा व घटना में उपयोग की गई बोलेरो बरामद हुई है। पुलिस टीम मेंं उप निरीक्षक रामवीर सिंह, उप निरीक्षक अरविंद् पांडेय सहित स्वाट टीम के जवान शामिल रहे। कायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही। संवाद