फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी द्वितीय व प्राविधिक सहायक का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कृषि एवं कृषि से सबंधित योजनाओं की पाक्षिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने योजनाओं में सही तरीके से काम न करने व गैरहाजिर रहने पर भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी द्वितीय व प्राविधिक सहायक का वेतन रोकने व गैरहाजिर उद्यान अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक में डीएम ने कहा कि निर्धारित समय पर भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य पूर्ण करें। तहसीलदार रवी मौसम के लिए सभी सर्वेयर की आईडी एक्टिव कर एक जनवरी से डिजिटल कॉप सर्वे का कार्य कृषि विभाग के साथ लेखपाल व चकबंदी लेखपाल को लगाकर प्रारंभ कराएं। भूमि संरक्षण अधिकारियों से कहा कि खेत तालाब के कच्चे एवं पक्के कार्यो की पूर्ति 15 दिवस में करें। खेत तालाब का कार्य समय से पूर्ण न करने पर भूमि संरक्षण अधिकारी कर्वी द्वितीय व प्राविधिक सहायक ग्रुप-1 का वेतन रोका है। इस मौके पर सीडीओ अमृतपाल कौर, कृषि उप निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक तुलसीराम, भूमि संरक्षण अधिकारी इकाई प्रथम देवेंद्र सिंह निरंजन, राजकुमार यादव सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें