फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानिकपुर में बाइकों की भिड़ंत में मासूम समेत तीन की गई जान

Sun, 01 Mar 2026 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-01 सीकेटीपी 17 घटना के बाद मानिकपुर के बाहर एकत्रित ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। ऐलहा बढ़ैया मुख्य सड़क पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। छानबीन में सामने आया कि एक बाइक पर पांच लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

ऐलहा गांव निवासी शिवमूरत रैदास गांव से मानिकपुर बाजार आ रहे थे। वहीं मानिकपुर के इंदिरा नगर से शादी समारोह से मध्य प्रदेश के रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के जतरी गांव निवासी धनी लाल उर्फ डुग्गी लाल (24) अपने चचेरे भाई संतू बसोर (30), उसकी पत्नी रूबी देवी (27), उसके दो पुत्र प्रियांशु (1) व देवांशु उर्फ बासू (5) के साथ गांव जा रहे थे। ऐलहा सड़क के मराठी पुल के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों में सवार कुल छह लोग घायल हो गए।
सभी को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, वहां धनी लाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और शिवमूरत व प्रियांशू को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर दोनों पक्षाें के परिजन पहुंचे। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर सीएचसी आई। वहां एक की मौत हो गई। दो की जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन बना दुर्घटना का कारण
डभौरा के जतरी गांव निवासी धनीलाल, संतू बसोर व उसकी पत्नी रूबी, पुत्र प्रियांशु और बासु एक ही बाइक में सवार हो मानिकपुर के इंदिरा नगर निमंत्रण में शनिवार को आए थे। रविवार को करीब 11 बजे लौटते समय पांचों एक ही बाइक से गांव जा रहे थे। बाइक में पांच लोग होने के कारण चालक धनीलाल संभाल नहीं सका और सामने से आई बाइक में भिड़ गया और दो की मौत हो गई।

फोटो-01 सीकेटीपी 17 घटना के बाद मानिकपुर के बाहर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 सीकेटीपी 17 घटना के बाद मानिकपुर के बाहर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 सीकेटीपी 17 घटना के बाद मानिकपुर के बाहर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 सीकेटीपी 17 घटना के बाद मानिकपुर के बाहर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 सीकेटीपी 17 घटना के बाद मानिकपुर के बाहर एकत्रित ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें