फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः तीन और कोरोना संक्रमित, अब तक 97 स्वस्थ्य होकर गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में रविवार देर शाम को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों संक्रमितों को बांदा मेडीकल कालेज भेजा गया। पॉजिटिव केस में खनिज विभाग के अधिकारी, शिक्षिका के पति व एक करौंहा का एक युवक शामिल है। इसके साथ जिले में कुल पॉजिटिवों की संख्या 104 हो गई है, पांच एक्टिव केस बचे हैं। 285 नये सैंपल जांच को भेजे गए।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक शिक्षिका व एक स्वास्थ्य विभाग कर्मी ही पॉजिटिव हुए थे। अब रविवार को कुल 109 रिपोर्ट आई इसमें 106 की रिपोर्ट निगेटिव रही। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें जिला खनिज अधिकारी, पॉजिटिव मिली शिक्षिका के पति, तरौंहा के वार्ड नंबर एक का एक निवासी शामिल है।
तीनों को इलाज के लिए बांदा मेडीकल कालेज भेजा गया है। इनके घर व आसपास के इलाके को हॉटस्पाट बनाकर सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही परिजनों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक 97 मरीज स्वस्थ्य होकर लौट आए हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी हॉटस्पाट व शेल्टर होम के स्थानों को सैनिटाइज कराया गया है। जिले में कुल 8320 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें 64036 की रिपोर्ट आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें