चित्रकूट। उच्चाडीह स्थित पीएचसी में तीन नर्सों की तैनाती स्वीकृत की गई है। इससे अब स्थानीय स्तर पर ही प्रसव की सुविधा मिल सकेगी।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जन चौपाल में कहा कि स्टाफ की कमी से अब तक महिलाओं को प्रसव के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता था। कई बार रास्ते में ही दिक्कतें आ जाती थीं।
अब तीन नर्सों की तैनाती से पीएचसी में 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध होगी। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहेंगे। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, जांच और पोषण की जानकारी भी गांव में ही मिल सकेगी। (संवाद)