फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी व दो प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव, 116 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/पहाड़ी(चित्रकूट) जिले में मंगलवार को 327 लोगों की कोरोना वायरस के जांच की रिपोर्ट आई। इसमें तीन कोरोना पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

मानिकपुर के तहसील क्षेत्र के मारकुंडी स्थित आर्यावर्त बैंक के कर्मी, शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के कल्ला गांव निवासी प्रवासी मजदूर व पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र में एक प्रवासी के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 116 हो गई। इनमें 14 एक्टिव केस हैं। इन तीनों को स्वास्थ्य टीम ने बांदा मेडिकल कालेज भेजा है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 10,710 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिसमें 8096 की रिपोर्ट आ चुकी है। मारकुंडी के बैंककर्मी मानिकपुर में एक स्वास्थ्य कर्मी के घर किराये से रहते हैं। इस स्वास्थ्यकर्मी के घर के एक सदस्य की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शिवरामपुर के कल्ला व पहाड़ी ब्लाक निवासी प्रवासी श्रमिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इनके गांव में सैनिटाइज कराया गया। हॉटस्पाट बनाकर ग्रामीणों से घरों में ही रहने को कहा गया है। पूरे बैंक को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें