फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मकान का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी बाजार स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। परिजन प्रयागराज में संगम किनारे कल्पवास करने गए थे।
विज्ञापन

कालीदेवी मंदिर के सामने की निवासी हरिशचंद्र केसरवानी की पुत्री प्रिया ने बताया कि वह मां के साथ घर में अकेले रहती है। प्रसाद की दुकान घर से ही संचालित करती हैं। मां कल्पवास पर गई थीं। दस दिन पूर्व वह भी मां के पास गई थी। शुक्रवार की सुबह जब मां के साथ लौटी तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा है। नकदी व जेवर गायब मिले। लगभग तीन लाख की चोरी हुई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से चोरों की जानकारी करने का प्रयास कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें