फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंतर्राज्यीय तीन गांजा तस्करों को बाइक समेत दबोचा

Thu, 09 Nov 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। तीन अंतरराज्जीय गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से 10 किलो 260 ग्राम गांजा व एक बाइक बरामद हुई है। तीनों तस्कर राजापुर क्षेत्र के सिकरी अमान गांव निवासी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि स्वाट/सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी व उप निरीक्षक रामवीर सिंह की संयुक्त टीम ने सरबदा पुरवा मोड़ सरहट से सिकरी अमान निवासी बाइक सवार शशि भूषण , अभय सिंह, अभिषेक सिंह को 10 किलो 260 ग्राम सूखा गांजा के साथ पकड़ा।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा से लाए हैं। पड़ोसी जिले बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज आदि जगहों पर इसकी सप्लाई करते हैं। गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें