बुखार से तीन की मौत, छह से अधिक भर्ती
- 24 घंटे में बदले मौसम से अस्पतालों में मरीजों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लगातार बारिश फिर 24 घंटे से तेज धूप से अस्पतालों में बुखार व पेटदर्द के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दो महिला समेत तीन की मौत हो गई है। छह से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है।
कोलगदिहया निवासी सुखलाल ने बताया कि उसकी पत्नी राजरानी टीबी की मरीज थीं। दो दिन से लगातार बुखार भी आने से गांव के पास इलाज कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की सुबह बुखार और तेज होने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन इलाज शुरूहोते ही उसकी मौत हो गई। शहर के पसियाना मोहल्ला निवासी बनवारी लाल पुत्र सोनपाल को कई दिनों से बुखार आ रहा था। गुुरुवार की शाम को उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उधर, परसौंजा निवासी दादूराम ने बताया कि उसकी मां भगवतीदेवी को कई दिनों से बुखार आ रहा था। शुक्रवार की सुबह पिता खुल्ली प्रसाद उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। कुछ देर इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। बुखार व पेटदर्द से पीड़ित इंटर के छात्र तरौंहा निवासी आदित्य पुत्र राजा, कालूपुर की गुडिया पत्नी संतोष कुमार, चंद्रगहना की चंपा देवी पत्नी चुन्नू, अमानपुर के अमरेश पुत्र गुलाब, सीतापुर ग्रामीण के विजय पुत्र रमेश, खोही की पार्वती पत्नी शिवकुमार व पहाड़ी निवासी संपतिया देवी पत्नी चुनवाद आदि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--------------फोटो नंबर- 12 -