फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से प्रवासी मजदूर सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप/मऊ(चित्रकूट)। अलग- अलग थाना इलाकों में प्रवासी मजदूर और युवक सहित महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र में पहरा गांव के कालूखेरा पुरवा में प्रवासी मजदूर शैलेंद्र (19)पुत्र रामनरेश गुरुवार सुबह चारपाई से नीचे उतरे। तभी सांप ने डस लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शैलेंद्र बंगलूरू में मजदूरी करते थेे। लॉकडाउन में मई माह में घर आए थेे। मां रामसंवारी का घटना के बाद रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
वहीं जिले की सीमा से सटे नया गांव के ककहरा गांव की संतोषिया देवी (35) पत्नी देवकुमार को बुधवार रात घर में सांप ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मौत हो गई। पति खेती करते हैं। दो पुत्री और एक पुत्र है। किसान नेता अनिल प्रधान ने मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके अलावा मऊ थाना क्षेत्र के छिपिहा गांव निवासी मोहम्मद सलीम (26)पुत्र नईम की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार को खेत की रखवाली के दौरान वह वहीं सो गया था। तभी सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें