फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । सोमवती अमावस्या पर धर्मनगरी में दर्शन करने आ रहे बाइक पर सवार तीन लोगों को हाईवे पर वाहन ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के फरीदनपुर करारी निवासी अंशुल कुमार (22), रामभरोसे (30) व हिमांशु (18) सोमवार की सुबह धर्मनगरी दर्शन करने बाइक से जा रहे थे।झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिवरामपुर कस्बे के पास पीछे से तेज रफ्तार चार पहिया ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
इसके अलावा बछरन निवासी दुर्गा प्रसाद (40) व ओमप्रकाश (33) रविवार की शाम को बाइक से वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोढ़वारा मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक सामने जानवर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें