कोतवाली पुलिस ने चार चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को जेल भेज दिया। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को पडरी के ध्यान सिंह और चकलागुरूबाबा निवासी राजबहादुर को शिवरामपुर पुलिस ने रैपुरवा माफी के पास चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा था।
आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने सोनेपुर के विजय कुमार को भी पकड़ा। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने रैपुरवामाफी गांव के पास से तीन और बाइक बरामद की। कोतवाल ने बताया कि अभी कुछ और आरोपियों की तलाश है। मंगलवार को तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया।