चित्रकूट। चोरी की तीन बाइक और छह मोबाइल के साथ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा है।
सोमवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार की शाम को कोतवाली के दरोगा शिवकुमार यादव ने टीम के साथ तीन चोरो को दबोचा है। चकमाली मंदाकिनी पुल के पास से पडरी गांव निवासी रज्जू निषाद, डिलौरा के मनीष निषाद व गोबरिया के सुनील कुशवाहा को चोरी के बाइकों के साथ पकड़ा है। चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। (संवाद)