फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में मंडराने लगा बड़े टिड्डी दल का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक और बडे़ टिड्डी दल के आक्रमण का खतरा जिले में बना हुआ है। जिसकी तैयारी में कृषि विभाग जुटा हुआ है। यह दल राजस्थान से होते हुए जिले की सीमा अंतर्गत मध्य प्रदेश के पन्ना व छतरपुर इलाके में घूम रहा है। जिसमें करोड़ों की संख्या में एक साथ टिड्डियां घूम रही है। कई खेतों में बैठकर नुकसान भी पहुंचाया है। जिसको देखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में फिर एक बार टिड्डी दल के आने का खतरा मंडराने लगा है। इस बार का टिड्डियों का दल काफी बड़ा बताया जा रहा है। जिसकी संख्या करोड़ों है। जो जिले की सीमा अंतर्गत मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पहुंच गया है। जो कभी भी चित्रकूट जिला पहुंच सकता है। जिसके लिए एक बार फिर से कृषि विभाग तैयारियों में जुट गया है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। टैंकरों में पहले से ही रसायन भरा हुआ है।
गठित की गई टीम तैयारी में जुट गई है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी धर्मेेंद्र अवस्थी ने बताया कि राजस्थान इलाके से टिड्डियों का एक बड़ा दल मप्र के पन्न व छतरपुर जिले में पहुंच गया है। जिस पर टीम नजर बनाए हुए है। वही स्थानीय कृषि अधिकारी भी पीछा कर रहे है। यूपी क्षेत्र में भर आने की संभावना को देखते हुए पहले से तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें