फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामघाट पर गर्मी में प्यासे श्रद्धालु, वाटर कूलर खराब, शौचालय भी दूर

Fri, 15 May 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 14 सीकेटीपी-20-रामघाट में लगाए गए स्थान से वॉटर कूलर गायब, मात्र रखा जाल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में रामघाट पर दर्शन और स्नान के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। घाट परिसर में लगा एकमात्र वॉटर कूलर कई दिनों से खराब है, जिससे लोग मजबूरी में हैंडपंप का गर्म पानी पीने को मजबूर हैं, या फिर सील बंद बोतल पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां बिताने तथा धार्मिक आस्था के साथ चित्रकूट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रामघाट पर लगे वॉटर कूलर की मशीन तक गायब है, और शुद्ध पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नजर नहीं आ रही।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गर्मी के मौसम में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, लेकिन यहां पानी पीने तक की सुविधा नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन पेयजल व्यवस्था के नाम पर केवल एक वॉटर कूलर लगाया गया था, जो अब लंबे समय से खराब पड़ा है। इसके बावजूद, संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

शौचालय भी बदहाल, महिलाओं को विशेष दिक्कत
पेयजल की समस्या के साथ-साथ रामघाट आने वाले श्रद्धालुओं को शौचालय की गंभीर समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को विशेष रूप से काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। रामघाट क्षेत्र से लगभग 500 मीटर दूर स्थित शौचालय तक पहुंचना लोगों के लिए असुविधाजनक है, जिसके चलते श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


बोले श्रद्धालु


राठ से रामघाट स्नान के लिए आईं देवकी देवी ने बताया कि घाट में शौचालय न होने से बच्चों के साथ उन्हें काफी परेशानी हो रही है। कहा कि छोटे बच्चों को छोड़कर जाना मुश्किल है। इसके अलावा, पानी पीने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है।



-


बहुआ से धर्मनगरी में आस्था की डुबकी लगाने आए रामगोपाल निषाद ने बताया कि घाट में ठंडे पानी की तलाश में उन्हें एक घंटे से अधिक समय लग गया। इसलिए, उन्होंने मजबूरी में 20 रुपये में बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाई।


विशेष पर्वों पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, व्यवस्थाओं का अभाव

रामघाट में अमावस्या और दीपावली समेत विशेष पर्वों पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। ऐसे में घाट में समुचित व्यवस्थाओं का अभाव श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए परेशानी का सबब बनता है।





बोले जिम्मेदार-

घाट में लगे वॉटर कूलर में मशीन और टोटी की व्यवस्था की जाती है, लेकिन कुछ अराजक तत्व इसे तोड़ देते हैं। शौचालय के लिए जगह चिह्नित की गई है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

-नरेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष

फोटो 14 सीकेटीपी-20-रामघाट में लगाए गए स्थान से वॉटर कूलर गायब, मात्र रखा जाल। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी-20-रामघाट में लगाए गए स्थान से वॉटर कूलर गायब, मात्र रखा जाल। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी-20-रामघाट में लगाए गए स्थान से वॉटर कूलर गायब, मात्र रखा जाल। संवाद

फोटो 14 सीकेटीपी-20-रामघाट में लगाए गए स्थान से वॉटर कूलर गायब, मात्र रखा जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें