फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ जैसे हालात पर अलर्ट घोषित

Wed, 06 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
रामघाट किनारे स्थित मंदाकिनी में आई बाढ़ के कारण जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के पहाड़ी क्षेत्र व पड़ोसी मध्य प्रदेश सतना के ऊपर बसे क्षेत्रों मेें लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी में बाढ़ की स्थिति आ गई है। रामघाट व आसपास के दुकानदार घर की महिलाओं व बच्चों में सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में जुट गए हैं। डीएम ने अधिकारियों को अलर्ट किया है। डीएम ने हालात पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आषाढ़ी सोमवती अमावस्या से ही मंदाकिनी में बाढ़ आने की आशंका बन गई थी। मानसून ठीक होने के कारण रामघाट व आसपास के लोग किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार थे, लेकिन यह आभास नहीं था कि बुधवार सुबह मंदाकिनी में उफान आ जाएगा। सोमवार को मेला समाप्त होने के बाद दुकानदार मंगलवार की रात तक सामग्री सहेजते रहे। अक्सर रात को ही बाढ़ आने की संभावना रहती है। जब रात तक नदी का पानी कुछ सीढ़ी तक ही रहा तो दुकानदार निश्चिंत होकर घर चले गए। बुधवार की सुबह नींद भी नहीं खुली थी कि बाढ़ की जानकारी होने पर अफरातफरी मच गई। काफी कोशिश के बाद भी दुकानों में रखी आधी सामग्री पानी में बह गई।


चित्रकूट। दिन में बाढ़ जैसे हालात बनने का फायदा यह हुआ कि पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी समय से मौके पर पहुंच गए। तीर्थयात्रियों के ठहरने की जानकारी होने पर नाव से सुरक्षित निकाल लिया। नदी की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हर किसी को नदी की ओर जान से रोका जा रहा है। पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन


चित्रकूट। अचानक मंदाकिनी में उफान आने से रामघाट स्थित तुलसी मंदिर लगभग पूरा डूब गया है। रामघाट में करीब बीस फीट फुट पानी ऊपर बह रहा था। यही हालात कर्वी की पैयुस्वनी में भी दिखा। पुल घाट किनारे बना गायत्री व शिवमंदिर लगभग डूबे रहे।

चित्रकूट। मंदाकिनी में उफान के बाद घाट के आसपास रहने वाले लोग भयभीत होकर छत पर बैठे रहे। कुछ घरों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया तो लोगों ने उसे बाल्टियों से बाहर फेंका। कुछ लोग कीमती सामग्री लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें