फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दूसरे दिन भी 44 डिग्री पारा, बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में दो दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के कारण घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। लगातार दूसरे दिन जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी गहराती जा रही है।
विज्ञापन

सूरज के तेवर इस समय बढ़े हुए हैं। तापमान बढ़ने से घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी होने से बीमारी भी फैल रही है। अस्पताल में पेट दर्द व बुखार के मरीज आ रहे हैं। भीषण गर्मी से बचने के लिए बाजारों में पेयपदार्थाें की बिक्र्री बढ़ गई है। गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि रविवार को अधितम तापमान 44 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री तापमान रहे।
गर्मी बढ़ने के साथ पाठा क्षेत्र के गांवों में पेयजल का संकट बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र के मारकुंडी, बहिलपुरवा, डोडामाफी, कोलानपुरवा, किहुनिया, टिकरिया, नागर आदि गांवों में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें