फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सराफा की दुकान का शटर तोड़कर जेवर-नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट)। कस्बे में भैसौंधा रोड स्थित सराफा की दुकान का शटर तोड़कर चोर आठ लाख से अधिक के सोने और चांदी के जेवर और 9300 रुपये चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। उसने चौकी में चोरी की तहरीर दी है। चोरी की घटना पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। पुलिस से चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवरामपुर कस्बे के सोनारनपुरवा निवासी सराफ आशीष सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अगस्त की रात चोर उसकी दुकान का शटर तोड़कर घुस गए। चोर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ले गए। इसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह दुकान आने पर हुई। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। दुकान में रखे 80 ग्राम सोने के आभूषण, चार किलों चांदी के आभूषण और 9300 रुपये चोर ले गए। इस पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उधर, स्थानीय दुकानदार राजेश, सुरेश, किशन ने बताया कि शिवरामपुर क्षेत्र में आए दिन चोरी होती रहती हैं। पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। मांग की कि चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाए।
चौकी इंचार्ज शिवरामपुर नागेंद्र नागर ने बताया कि मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें