फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पंचायत भवन का ताला तोड़ कंप्यूटर व डीवीआर ले गए चोर

Tue, 23 Dec 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के मकरी पहरा गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर व फोटो कॉपी मशीन आदि लेकर गए। पंचायत सहायक की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मकरी पहरा के पंचायत सहायक उमेश चंद्र ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह पंचायत भवन में काम करने पहुंचा तो वहां के गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो कंप्यूटर, मॉनीटर, सीसीटीवी फुटेज का रिकार्ड, फोटो कॉपी मशीन और बैटरी गायब मिले। इस पर प्रधान सरनाम सिंह को फोन से जानकारी दी। प्रधान ने आकर मामले की जानकारी ली इसके बाद थाने में तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें