फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। चोरों ने एक ही रात में गांव के तीन घरों के ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया है। रविवार की सुबह गृहस्वामियों का घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव के निवासी सुभाष, कुसुमा देवी और रज्जन ने बताया कि शनिवार की रात वह सब घर में ही थे। गर्मी के कारण बरामदे में सोये थे। घर के पिछवाड़े से चोर अंदर घुस आए और कमरे में रेा बाक्स का ताला तोड़कर लगभग आठ लाख रुपये के जेवर और 55 हजार रुपये चोरी कर ले गये हैं। रविवार की सुबह घर का सामान बिखरा देख जानकारी हुई
सुभाष ने बताया कि उसके घर में चोर दीवार की ईटें निकालकर सेंध मारकर अंदर आ गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 55,000 रुपये चुरा ले गए। इसी प्रकार कुसुमा देवी ने बताया कि उसके पति बाहर थे और रात में चोर खिड़की तोड़कर सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा रज्जन ने भी अपने घर से सोने चांदी के जेवर चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछतांछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें