फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकले नोट, भटकते रहे लोग

Sat, 26 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय के स्टेशन रोड़ पर बंद पड़ा एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को बैंकों में बंदी होने से उम्मीद थी कि एटीएम से लोगों की जरूरतें पूरी हो जाएंगी लेकिन पूरे दिन नोटों के लिए लोग भटकते रहे। मुख्यालय के डेढ़ दर्जन से ज्यादा एटीएम बंद रहे या फि र नो कैश का कागज चस्पा रहा।  स्टेशन रोड़ पर एसबीआई का एक एटीएम चार घंटे तक खुला। जिसमें सड़क तक लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन


कुछ लोगाेें को इस एटीएम से राहत मिली। कुछ ऐसा ही हाल मऊ कस्बे का रहा। बरगढ़ से लेकर मऊ क्षेत्र के एक सैकड़ा गांव के लोग एटीएम कार्ड तो लिए थे लेकिन दो एटीएम बंद होने से कोई धनराशि नहीं निकाल सका।
   चौैथे शनिवार को बैंकों में बंदी होने का असर एटीएम  में दिन भर देखने को मिला। शहर के सिविल लाइंस, सदर रोड़, नई बाजार और पुरानी बाजार के सभी एटीएम बंद रहे। स्टेशन रोड़ पर एकमात्र एटीएम ही चलता रहा।
विज्ञापन


जिसमें सुबह से रात भर सड़क तक लंबी लाइन लगी रही। शहर के शंकर लाल और संगीता देवी ने बताया कि एटीएम से भी नोट न मिलने से बेहद परेशानी हुई।   इसी प्रकार मऊ कस्बे में भी नोट पाने के लिए ग्राहक भटकते रहे। गौरतलब है कि मऊ से लेकर बरगढ़ तक के गांव के एटीएम धारकों के लिए तीन एटीएम लगे हैं लेकिन दो में ही लेन-देन हो सका।

एक एटीएम बंद था। स्थानीय अभिषेक द्विवेदी, जयनारायण व गोलू आदि ने बताया कि सहालग के कारण निमंत्रण में जाने के लिए पड़ोसियों से उधार रुपये लेकर जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें