फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक ही दिनों में 15 स्थानों फाल्ट होने से बिजली गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक ही दिनों में 15 स्थानों में केबलों में फाल्ट होने से शहर के कई मोहल्ले सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की आपूर्ति गुल रही। इससे समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश हाेने के बाद से बिजली की आपूर्ति की समस्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार को हद ही हो गई। 15 स्थानों पर फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति शहर के कई मोहल्ले में बदं रही। नई बाजार निवासी शारदा अवस्थी ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद 12 बजे आयी। जानकारी करने पर बताया गया कि कोतवाली के पास केबल में फाल्ट है। गांधीगंज निवासी कामता बताया कि दोपहर को दो बजकर 20 मिनट पर बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। बताया गया कि कसहाई रोड पर केबल में फाल्ट है इससे बिजली की आपूर्ति बंद हैं। इसी तरह से जिले के शिवरामपुर, भरतकूप, भौंरी, सरैंया सहित मानिकपुर कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों में समस्या रही। भरतकूप निवासी राजू रैकवार ने बताया कि दोपहर 11 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई थी।
शिवरामपुर निवासी राजू ने बताया कि बिजली आने जाने का कोई समय नहीं है। जब मन आया बिजली की आपूर्ति चालू कर दी। जब आया बंद कर दी। ग्रामीण क्षेत्र में तो एक दिन में सात से आठ घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि बिजली की मांग अधिक होने के कारण केबिलों में फाल्ट की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें