फोटो-6- मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं की जानकारी लेते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मेचित्रकूट। दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अभिषेक आनंद ने मंगलवार को रामघाट, भरतकूप, रामशैया आदि मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला के पूर्व भव्य सजावट करा लिया जाए। व्यवस्थाओं में कोई चूक न हो।
रामघाट में बैरिकेडिंग, सीढ़ियों की अच्छी तरह से साफ सफाई कराएं। पार्किंग स्थलों पर समस्त इंतजाम होने चाहिए। पुलिस बल भी लगाया जाए। भरतकूप के निरीक्षण के दौरान भरतकूप चौराहा से थाना तक खराब सडक़ को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सदर एसडीएम राजबहादुर, सीओ सिटी हर्ष पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा, ईओ राम अचल कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।