फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की कमी नहीं, प्रस्ताव व कार्य के तरीके में करें सुधार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास कामों की समीक्षा बैठक में कई स्थानों पर अधूरे काम मिलने पर सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग, पशु विभाग, सेतु निगम व पर्यटन विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। पशु विभाग के अधिकारी ने कहा कि बजट न मिलने से गोशालाओं के संचालन में दिक्कत आ रही है तो नाराज सीएम ने कहा कि कहां बजट की कमी है, आप लोगों के प्रस्ताव व काम करने के तरीके सही नहीं हैंं। इसमें सुधार लाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कहा कि विकास चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दिव्यांग विश्वविद्यालय को राज्य का दर्जा देकर नए पाठ्यक्रम व सामान्य वर्ग के छात्रों को भी पढ़ाई मौका दिया जाएगा। तुलसी जन्म स्थली के विकास के लिए समिति गठित करने के लिए कहा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे लिंक, डिफेंस कॉरिडोर, रामवन गमन मार्ग, बाईपास की भूमि के अधिग्रहण के कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। मंदाकिनी नदी पर नया पुल बनाने व राजापुर कस्बे मेें यमुना नदी से तुलसी कुटीर तक फोर लेन सड़क बनाने के प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। वाल्मिीकि आश्रम में रोपवे के निर्माण का प्रस्ताव मांगा है। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के दौरान चित्रकूट तीर्थ स्थल में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसकी तैयारी पहले ही करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताओ मैं कौन हूं, बच्चे बोले बाबा योगी
मुख्यमंत्री ने अचानक इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय सोनेपुर का निरीक्षण किया। कक्षा चार व पांच के छात्र-छात्राओं से उनके नाम व कौन सी कक्षा में पढ़ते हैं पूछा। यह भी पूछा कि किताब पढ़ पाते हो कि नहीं। सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे खुश हो गए। सीएम ने एक छात्रा से पूछा बताओ मैं कौन हूं तो छात्रा ने कहा कि बाबा योगी। इतना सुनते ही सभी हंसने लगे। उन्होंने सभी छात्रों को चाकलेट भी दिया। उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। पूछा कि मेन्यू के आधार पर भोजन मिलता है कि नहीं। बीएसए से कहा कि विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था बढ़ाएं। संवाद

मंदाकिनी नदी की स्वच्छता पर जोर
सीएम ने समीक्षा बैठक से लेकर पूजन कार्यक्रम के दौरान कई बार मंदाकिनी के प्रदूषित होने पर चिंता जताई। अधिकारियों से कहा कि इसकी स्वच्छता व पवित्रता बनाये रखने के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। इस पर काम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें