फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चार दुकान घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर/पहाड़ी। मानिकपुर क्षेत्र में चोरों ने गल्ले की दुकान और किसान के घर से लगभग आठ लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। इसके पूर्व पहाड़ी व भरतकूप के दो घरों के ताले तोडक़र चोरों ने लगभग डेढ़ लाख का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सत्येंद्र पटेल ने बताया कि चोरों ने घर में चोरी को अंजाम दिया। वह घर से दूर चक्की में गेहूं पीस रहे थे। पत्नी घर में ताला लगाकर खाना देने आई थी। दरवाजे का ताला आरी से कटा हुआ था। बक्से में रखे करीब तीन लाख 20 हजार रुपये व सोने चांदी के जेवर गायब थे।
दूसरी घटना मानिकपुर के वाल्मीकि नगर पश्चिमी की है। जहां गल्ला व्यापारी रामबाबू साहू की दुकान से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हुई है। चोर उनकी दुकान के गुल्लक में रखे 50 हजार रुपये और 11 बोरी सरसों ले गए। प्रभारी थाना थानाध्यक्ष हारुन रशीद खान ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिली है। इसके पूर्व भरतकूप कस्बे के विष्णु प्रकाश के घर का ताला तोड़ृकर चोरों ने बक्से में रखे 75 हजार रुपये व लगभग एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना के समय परिजन पड़ोस के घर में जन्मदिन की पार्टी में गए थे। पहाड़ी कस्बे के बिसंडा रोड निवासी लक्ष्मण प्रसाद की दुकान व इससे जुडे घर का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये व मोबाइल उठा ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें