फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घरेलू कलह में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Wed, 12 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव के खांचा पुरवा में घरेलू कलह के चलते राजमिस्त्री ने जंगल में पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव नीचे उतारा।
विज्ञापन


खांचा पुरवा निवासी धनराज ने बताया कि उसके पिता कैरा प्रसाद (45) अक्सर घर में शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करते थे। सोमवार की शाम परिजनों से झगड़ा कर घर से चले गए थे। रात को न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि जंगल स्थित पेड़ पर गमछे से कैरा प्रसाद का शव लटक रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे ने बताया कि वह राजमिस्त्री थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी रानी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें