चित्रकूट। मुख्यालय के भरतपुरी पसियाना मोहल्ले में दिन दहाडृ़े चोरों ने एक अधिवक्ता के सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात पार कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली में सूचना देने के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
अधिवक्ता कृष्णकुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को वह कचहरी में थे। घर में मौजूद उसकी पत्नी किसी कार्य से बाजार खरीदारी करने गई थी। जब वह बाजार से लौटी तो घर के गेट का ताला टूटा मिला। जानकारी होते ही वह भी घर पहुंचे अंदर जाकर देखा तो सारी सामग्री बिखरी पड़ी थी। अधिवक्ता ने बताया कि लगभग दस लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोर ले गये हैं।