फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवकों ने तोड़ी कांस्टेबल की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के कचहरी परिसर के पास हवालात के सामने बाइक लेकर खड़े तीन युवकों को हेड कांस्टेबल ने हटने के लिए कहा तो उस पर हमला कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल के हाथ में चोट लग गई। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामला बढ़ने पर युवक बाइक छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

कचहरी परिसर में हवालात में बंदियों को लाने और जेल पहुंचाने की ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल शाकिब हुसैन शुक्रवार की दोपहर कचहरी परिसर में खड़े थे। बंदियों को ले जाने के लिए वाहन पहुंचा तो वहां रास्ते पर बाइक पर बैठे तीन युवकों को हटने के लिए कहा। तीनों युवकों को हेड कांस्टेबल का व्यवहार नागवार गुजरा। युवक उसके बाजार में आने का इंतजार करने लगे।
डयूटी खत्म होने पर हेड कांस्टेबल बाइक से शहर के धनुष चौराहे के पास पहुंचा। वहां सड़क किनारे खड़े ठेले पर शर्बत पीने के लिए रुका। इसी बीच घात लगाए तीनों युवक उस पर पत्थर फेंकने लगे। शाकिब के हाथ में पत्थर लगा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

उसने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकले। शाकिब ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तीन युवकों में दो की पहचान रवि पांडेय व थोपू यादव के रूप में की गई है। जल्द तीनों को पकड़ा जाएगा। इनके खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें