फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत रगौली में एक युवक ने बंद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रगौली के प्रधान विजय निषाद का मंझला पुत्र बालकेश (28) दूसरी मंजिल पर सो रहा था। शनिवार सुबह जब बालकेश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका दिखा। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर उसे कमरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बताया कि बालकेश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र कृष्ण व सर्वेश हैं। वहीं, घटना के बाद से मां शिव कालिया, पत्नी रामरति व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना के कारण की सही जानकारी नहीं है। परिजनों ने अभी कुछ बताया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें