फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: झूमते गाते निकाली मां अंबे की सवारी नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मानिकपुर/राजापुर। प्रशासन की ओर से चिह्नित तालाबों में मां अम्बे की मूर्तियों का विसर्जन भक्तों ने किया। झूमते गाते मां की मूर्ति के साथ निकले भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन

जिले में 1200 से अधिक स्थानों में पंडालों में मां अंबे की मूर्तियां स्थापित थीं। रविवार को भक्त देवी पंडालों से गाजे बाजे के साथ मां अंबे की मूर्तियां लेकर निकले। भक्त गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते रहे। शहर के कलक्ट्रेट रोड स्थित राणा तालाब, रानीपुर तालाब सहित बनकट गांव स्थित तालाब में मां अम्बे की मूर्तियों का विसर्जन देररात तक हुआ। तालाबोंं में नगर पालिका के कर्मचारी सहित पुलिस के जवान तैनात रहे। मानिकपुर एसडीएम पंकज वर्मा व थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह की मौजूदगी में भरोसा तालाब में विसर्जन हुआ।
राजापुर क्षेत्र की 200 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन गंगी तालाब सहित अन्य तालाबों मेंं किया गया। एसडीएम प्रमोद झा, सीओ निष्ठा उपाध्याय, थानाध्यक्ष मनोज सिंह सुरक्षा व्यवस्था के लिए विसर्जन स्थल का निरीक्षण करते रहे। मूर्ति विसर्जन के लिए बीडीओ व लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई। बरगढ़, मऊ,मानिकपुर, पहाड़ी क्षेत्रों में देवी विसर्जन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें