फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Thu, 05 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मुख्यालय में निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेशन रोड पर श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथावाचक सोनम मिश्रा ने कहा कि कथा सुनने से अकाल मृत्यु टल जाती हैै। इसके महिलाओं ने पुरानी बाजार स्थित मंदाकिनी नदी से जल लेकर कलश यात्रा निकाली। पीतांबर वस्त्रधारण किए महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित कथा स्थल पर कलश स्थापित किए गए। इस मौके पर यजमान बाबूलाल, सावित्री देवी, अशोक कुमार, पंकज उर्फ पिंटू केशरवानी, जर्नादन प्रसाद चतुर्वेदी, राकेश मिश्रा व पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, राजापुर के कनकोटा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में गुजरात के कथावक्ता कपिलमुनि ने कहा कि कथा श्रवण से सबका कल्याण होता है। इस मौके पर उग्रसेन तिवारी, शारदा तिवारी, कमलेश पांडेय, शिवशंकर सिंह, गुलाब पांडेय, रमाकांत , मनबोध, त्रिभुवन सिंह व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें