फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाएं जमा करेंगी बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब बिजली बिल जमा कर विभाग का राजस्व बढ़ाने के साथ अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधारेंगी। इसके लिए सभी ब्लाकों की 92 महिलाओं का चयन कर दो दिन प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

बिल जमा करने वाली महिलाओं को बिजली सखी नाम दिया गया है। सदर ब्लाक की 22, पहाड़ी की 21, मानिकपुर की 20, रामनगर की 13 और मऊ की 17 महिलाओें को सदर ब्लाक में दो दिन प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। मास्टर ट्रेनर स्वप्लिन कुमार, विकास सिंह, व यूपीसीएल के सुधाकर शर्मा ने प्रशिक्षण दिया है।
महिलाओं को दो हजार रुपये तक के बिल में 20 रुपये और तीन हजार रुपये तक में 30 रुपये तक कमीशन दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अंजली भारद्वाज, रमा, नेहा आदि ने बताया कि यह योजना अच्छी है। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें