फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शराब पिलाकर महिला से किया था गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को परिचित ने बुलाकर शराब पिलाई फिर दो साथियों के साथ गैंगरेप किया। उसे मृत समझकर बोलेरो से खंडेहा के पास नाले में फेंककर भागे थे। पुलिस ने दो दिन बाद मजिस्ट्रेटी बयान पर गैंगरेप की धारा बढ़ाई है। मुख्य आरोपी कामता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को तड़के मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव के नाले के पास बोलेरो से एक अर्द्धनग्न महिला को कुछ लोग फेंक गये थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर महिला की दी तहरीर पर खंडेहा के उसके परिचित कामता कोल, कल्लू पांडेय व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई।
महिला ने बताया था कि कामता से उसकी पहचान थी। उसके बुलावे पर वह गई थी, जहां तीन लोग थे और उसे शराब पिलाई थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई थी। सीओ राजकमल ने बताया कि उस समय गैंगरेप की बात महिला ने नहीं बताई। शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेटी बयान पर गैंगरेप की बात महिला ने बताई इसी आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को नामजद दो व एक अज्ञात आरोपियों में प्रमुख कामता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में चर्चा है कि जिस बोलेरो का प्रयोग महिला को फेंकने व बैठाकर शराब पिलाने में किया गया है, उसमें एक राजनैतिक दल का झंडा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें